हमारे बारे में

SS Foundation

A volunteer hands a donation box to an elderly woman indoors, promoting social support.

मानवता एवं पर्यावरण को समर्पित

SS Foundation एक समर्पित सामाजिक संगठन है, जो उन लोगों के लिए काम करता है जिन्हें समाज में उचित सम्मान, अवसर और सहयोग नहीं मिल पा रहा। हमारा उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है — हम हर सदस्य को सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और पहचान से जुड़ी हर संभव मदद देने में विश्वास रखते हैं। राज्य, जिला और पंचायत स्तर पर हमारी टीम पूरी तरह से सदस्य कल्याण के लिए समर्पित है। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति आत्मनिर्भर बने, समाज में जागरूकता फैले और सामूहिक रूप से एक समृद्ध और समान समाज का निर्माण हो। हम मानते हैं कि “सम्मान और अधिकार हर इंसान का मूल हक है।” और इसी विश्वास के साथ हम हर कदम बढ़ाते हैं।

SS Foundation की शुरुआत समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने के लिए की गई है । हम समझते हैं कि बदलाव की शुरुआत जरूरी है, और इसी उद्देश्य के साथ हम आगे बढ़े। हमने तमाम जरूरतमंदों को मदद प्रदान की है, जिनमें गरीब परिवार, वृद्धजन और बेसहारा लोग शामिल हैं।

हमारे मूल सिद्धांत​

हमारे कार्यों में नैतिकता, ईमानदारी और समाज की भलाई का मुख्य स्थान है। ये हमारे मूल सिद्धांत हैं।​

ईमानदारी​

हम कार्य में पारदर्शिता और ईमानदारी पर विश्वास करते हैं, जिससे हमारे सहयोगियों और समुदाय का विश्वास बना रहता है।

सेवा​

सेवा हमारे लिए प्राथमिकता है, हम हर संभव तरीके से लोगों के जीवन में सुधार लाने का प्रयास करते हैं।

जागरूकता​

हम समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं, ताकि हर व्यक्ति अपने अधिकारों और सुविधाओं के प्रति सजग हो सके।
ss foundation logo.png website

हमसे आज ही जुड़ें !​

आपका एक कदम हमारी पहल में मदद कर सकता है। अपनी भागीदारी से समाज और पर्यावरण का विकास करें।

Get In Touch
Find Us
Follow Us

Contact us

Send us a message

Scroll to Top